PURNEA NEWS ,अभय कुमार सिंह : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड में तीसरीबार मंगलवार को रामनवमी के शुभावसर पर उमंग एवं उत्साह से लवरेज विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी । इसमें शामिल हजारो श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उदघोष से पूरा रूपौली क्षेत्र गुंजायमान हो उठा तथा हर क्षेत्र में भगवाध्वजा लहरा उठा । इस दौरान सभी स्थानीय थानों की पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी शोभा यात्रा में शामिल रहे । यह शोभा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से बिरौली बाजार से एसएच 65 होते हुए तीनटंगा मोड एवं वहां से वापस रूपौली थाना चैक तक गयी, फिर वापस बिरौली बाजार वापस हो गयी । इसका आयोजन हिंदू जागरण मंच की ओर से किया गया था । इसका नेतृत्व हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष पियुष कुमार कर रहे थे । यह शोभा यात्रा निर्धारित समय पर बिरौली बाजार से निकली । इसमें महिलाओं एवं पुरूषों की टोलियां भगवा ध्वजा लिये एकही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम के नारे लगाते चली जा रही थीं । शोभा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के बाद भी हजारो श्रद्धालुओं में उमंग एवं उत्साह में कोई कमी नहीं थी । स्थानीय लोगों में भी उत्साह एवं उमंग ऐसा कि इनके स्वागत के लिए सडक के दोनों ओर के घरों की छतों से महिलाएं फूल बरसाये जा रही थीं । जगह-जगह लोग शरबत का इंतजाम कर रखे थे तथा शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की प्यास बुझा रहे थे । इसमें शामिल श्रद्धालुओं की संख्या देखकर ऐसा लग रहा था कि यह क्षेत्र रामनगरी में तब्दील हो गया है । इसका ओर-छोर का पता नहीं चल रहा था । यद्यपि इस दौरान पुलिस ने अपनी ट्रेफिक व्यवस्था दुरूस्त कर रखी थी, ताकि किसी को कोई कठिनाई नहीं हो पाए । इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष पियुष कुमार ने सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया कि उन्होंने अनुशासन में रहकर इस शोभा यात्रा को सफल किया । साथही उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने सुरक्षा सहायता प्रदान करने में महती भूमिका निभायी । इसमें मुख्यरूप से हिंदू जागरण मंच के जिसमें अध्यक्ष के रूप में पियुष कुमार, सामाजिक कार्यकत्र्ता सूरज जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन मंडल, राकेश यादव, महेश्वर साह सहित हजारो की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे । इस शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संचालन के लिए रूपौली थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं अन्य अधिकारी सुरक्षाबलों के साथ पैदल चल रहे थे ।
PURNEA NEWS : भगवामय हुआ रूपौली, जयश्रीराम के उदघोष से गुंज उठा रूपौली परिक्षेत्र

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


