Ram Navami 2025,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के सोनमा पंचायत अंतर्गत अकबरपुर ग्राम में रामनवमी के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन रुपौली विधायक शंकर सिंह ने अपने करकमलों से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के उद्घाटन के समय गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों की उपस्थिति थे आयोजन गौरवमयी बना दिया।
अकबरपुर ग्राम में आयोजित इस सांस्कृतिक जागरण ने इस पर्व को और भी भव्य और यादगार बना दिया। आयोजन में क्षेत्र के लोग भारी संख्या में उपस्थित हुए और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान रामायण की कथाएँ, भजन, कीर्तन और धार्मिक नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गईं।
रुपौली विधायक शंकर सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक एकता और हमारी सनातन परंपराओं के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक भी है। विधायक शंकर सिंह ने प्रभु श्रीराम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामनाएँ की और इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान हर उम्र के लोग, छोटे बच्चे से लेकर वृद्धजन तक, शामिल हुए और सामूहिक रूप से इस पर्व का आनंद लिया। स्थानीय कलाकारों ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।



