SAHARSA NEWS : 68वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बिहार अंडर-19 फुटबॉल टीम में बाबूजी बेसरा का चयन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार टीम के तरफ से अपने नेशनल सहरसा के बाबूजी बेसरा का चयन बिहार फुटबॉल टीम में होने पर सहरसा जिला फुटबॉल और एथलीट विंग के सचिव राष्ट्रीय कोच नीतीश मिश्रा ने बताया कि मणिपुर की राजधानी इंफाल में 15 से 22 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बाबूजी बेसरा का चयन हमारे लिए और पूरे कोशी क्षेत्र के फुटबाल प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है। बेसरा के पिता राम जी के स्वर्गवास होने के बाद भी माता मेना देवी खेती करके इन सबको बड़ा किया। बाबूजी जिले के बसिया घाट जैसे पिछड़ा क्षेत्र से अपनी फुटबॉल खेल की शुरुआत की और प्रारंभिक पढ़ाई श्री दुर्गा उच्च विद्यालय सिहौल से और लगातार कठिन परिश्रम करके टाउन फुटबॉल क्लब सहरसा और खेल गुरु ब्रह्मदेव हंसदा के मार्गदर्शन में आज उन्होंने बिहार टीम तक का सफर तय किया। इस अवसर पर सहरसा जिला फुटबॉल और एथलेटिक्स विंग के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद यादव ने शुभकामनाएं देते हुए बताया आज के दौर में जहां खिलाड़ी खेल के मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वही समाज के युवा नशे का शिकार हो रहा है।

इस दौर में फुटबॉल से एक बाबूजी बेसरा का निकालना शुभ संकेत है। फूटसल फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ रीभा सिंह ने अंडर-19 बिहार टीम में बेसरा का चयन हम सबों को गौरवान्वित किया है। हम इनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हैं। जिला खेल संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि आगामी दिनों में फुटबॉल से और भी कई बाबूजी बेसरा बिहार टीम में अपना जगह बनाएंगे। उसके लिए हम सभी लोग काम कर रहे हैं।यह शुरुआत हमें उत्साह देगी। शुभकामना देने वालों में चंद्रशेखर अधिकारी, सुनील झा, जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष नयन सिंह, अशफाक आलम, डब्लू कुमार, मुस्ताक आलम,संजय मुरमुर, प्रमुख प्रतिनिधि सत्तरकटयेया संजय कुमार, राजकुमार हेंब्रम, प्रतीक कुमार, आनंद राज, राहुल साहा, पूर्व सरपंच बिरजू चौधरी, टाउन फुटबॉल क्लब के गणेश गुप्ता, डॉ संजय यादव,लक्ष्मीनाथ गोसाई फुटबॉल क्लब के प्रशांत मेहता, बनगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रूपेश कामत ,अंशु मिश्रा, जिल के सभी फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव ने बाबूजी बेसरा को बधाई दी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon