BIHAR POLITICS

पटना: BIHAR POLITICS पटना में जन सुराज के प्रवक्ताओं ने एनडीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान पर तीखा हमला बोला। प्रवक्ता सदफ इकबाल ने कहा कि बीजेपी भलीभांति जानती है कि नीतीश कुमार अब बीमार हैं और एक राजनीतिक बोझ बन चुके हैं, लेकिन गठबंधन की मजबूरी के चलते उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाए रखने की नौबत आ गई है।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है, तो वह साफ ऐलान करे कि NDA की सरकार बनने पर नीतीश ही सीएम होंगे। वहीं, प्रवक्ता अमित पासवान ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के पास बिहार में कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसे मुख्यमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट किया जा सके। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता कभी नीतीश कुमार को हटाने की बात कर मुरेठा न खोलने की कसमें खा रहे थे, आज वही उनकी गोद में बैठ गए हैं। जन सुराज ने इसे सत्ता की राजनीति का शर्मनाक पलटाव बताया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *