SAHARSA NEWS ; कोशी प्रमंडलीय सभागार में शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

SAHARSA NEWS ; अजय कुमार/सहरसा – कोशी प्रमंडलीय सभागार में शहीद दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमंडलीय स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष गांधीजी के साथ-साथ उन सभी शहीदों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद दिवस का आयोजन विशेष रूप से गांधीजी के विचारों, खासकर अहिंसा और सत्य के संदेश को याद करने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था।

इस अवसर पर उपनिदेशक पंचायती राज एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार मो० अतहर, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिनेशलाल दास, उप निदेशक जनसंपर्क आलोक कुमार समेत प्रमंडल स्तरीय कर्मी उपस्थित थे। शहीदों के बलिदान और गांधीजी के सिद्धांतों को याद करते हुए कार्यक्रम को शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *