ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया जिला के भरगामा प्रखंड अंतर्गत खजूरी गांव में आयोजित राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 15वां वार्षिक अधिवेशन श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। वही, सत्संग के समापन समारोह में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस मौके पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने हजारों अनुयायियों की भीड़ को संबोधित भी किया। वही, अपने प्रेरणादायक संबोधन में सांसद पप्पू यादव ने युवाओं से अपील की कि वे देश के कल्याण के लिए अध्यात्म और विज्ञान दोनों को आत्मसात करें। पप्पू यादव ने कहा कि आज का युवा अगर अपने सपनों को साकार करना चाहता है तो उसे कर्मयोगी बनना होगा और वर्तमान को सुधारना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने वाली सोच से दूर रहना ही आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। । वही, सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सनातन धर्म ने कभी जाति नहीं सिखाई। ऋषि-मुनियों की परंपरा में समाज को जोड़ने का काम किया गया है न कि तोड़ने का। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखना, मानवता का प्रचार करना और बुजुर्गों के अनुभवों से सीखना ही सच्ची आध्यात्मिकता है। उन्होंने मां की भूमिका पर विशेष बल देते हुए कहा कि मां भगवान का जीवित रूप है, जो अपने बच्चों से निस्वार्थ प्रेम करती है और उनके लिए हर सुख-दुख सहती है। मां का सम्मान करना मानव धर्म का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।
ARARIA NEWS : अररिया के भरगामा में 15वें वार्षिक राष्ट्रीय संतमत सत्संग अधिवेशन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव हुए शामिल

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


