प्रखंड में डिग्री काॅलेज खोलने को लेकर जमीन की खोज के लिए डीएम को शिक्षा सचिव ने लिखा पत्र

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड में डिग्री काॅलेज खोलने की दिशा में सरकार अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है तथा इसको लेकर शिक्षा सचिव ने संबंधित जिलों के डीएम को पत्र लिखकर प्रखंड के लिए 5 एकड एवं शहर में ढाई एकड जमीन की तालाश करने को निर्देशित किया है। शिक्षा सचिव अजय यादव ने अपने पत्रांक 15/ पी 5-22/2025-1111 दिनांक 9.4.2025 के तहत सभी डीएम को निर्देशित किया है कि सभी प्रखंडों में डिग्री काॅलेज खोलने के लिए के लिए यथा संभव जमीन सरकारी या विद्यालय-प्रशिक्षण महाविद्यालयों की जमीन हो।

चिन्हित जमीन आवागमन से युक्त हो, चिन्हित भूमि का आकार चैकोर हो तथा लंबाई-चैडाई का अनुपात 1ः2 अथवा 1ः3 के समानुपातिक हो । इस पत्र के आते ही यहां के लोगों में काफी खुशियां व्याप्त हो गई है तथा लोगों ने इसके लिए विधायक शंकर सिंह को शुभकामनाएं दी है तथा कहा कि उन्होंने जो चुनाव में डिग्री काॅलेज के वादे किये थे, वह पूरा हो गया है।

मौके पर विधायक शंकर सिंह ने कहा कि वे जनता भगवान के लिए हर प्रयास कर रहे हैं, उनके ही आशीर्वाद से वे सफल हो रहे हैं। इधर सीओ शिवानी सुरभि ने बताया कि वह जमीन की तलाश में हैं, टीकापटी में शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय की जमीन को दिखवा रही हैं, कहीं से कोई अडचन नहीं होगी, तो वह उस जमीन को अग्रसारित कर देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *