SAHARSA NEWS: जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष बने समाजसेवी आर के सिंह

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट के सभा कक्ष में जिला एथलेटिक्स संघ का चुनाव संपन्न हुआ। पूर्व में इसकी अधिसूचना 29 जनवरी को विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से की गई थी। जिसमें 15 से 25 फरवरी तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन भरने का समय तय किया गया था। जिसके लिए अधिवक्ता सुदीप कुमार सुमन को नोडल पदाधिकारी बनाया गया था।जबकि उनके साथ तीन अधिवक्ताओं को जुड़ी मेंबर बनाया गया। जिसमें बादल कुमार, भानु मिश्रा और सुमन कुमार झा शामिल थे।वही 27 फरवरी को सभी कागजातों की स्कूटी का दिन व 29 फरवरी तक नाम वापसी की तिथि थी।कुल सात पर्दों के लिए 25 फरवरी तक 09 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद एकल के लिए आरके सिंह यानि रविंद्र कुमार सिंह,उपाध्यक्ष पद प्रथम के लिए मोहम्मद सैयद समी अहमद एवं अमन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए रोहित राज एवं शब्बीर अख्तर ने पर्चा दाखिल किया। जबकि सचिव पद एकल के लिए रोशन कुमार सिंह धोनी ने पर्चा दाखिल किया।

वही संयुक्त सचिव एकल पद के लिए नीतीश कुमार मिश्रा, आकाश भारद्वाज एवं राहुल सिंह ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद एकल के लिए विप्लव रंजन ने पर्चा दाखिल किया।वही स्कूटनी के दरमियान सभी आवेदकों का कागजात सही पाया गया। 2 मार्च तक अमन कुमार सिंह ने उपाध्यक्ष पद से, आकाश भारद्वाज एवं राहुल सिंह संयुक्त सचिव पद से अपना नामांकन वापस ले लिया।इस प्रकार सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी रह गए। 17 अप्रैल को चुनाव के दरमियान सहरसा जिला खेल संघ की तरफ से स्थानीय पर्यवेक्षक के रूप में जिला बैडमिंटन संघ के सचिव रणवीर सिंह राजा एवं बिहार एथलेटिक्स संघ की तरफ से प्रतिनियुक्ति पर्यवेक्षक दीपक कुमार दीप ,नोडल पदाधिकारी अधिवक्ता सुदीप कुमार सुमन ज्यूरी मेंबर बादल कुमार, भानु कुमार मिश्रा एवं सुमन कुमार झा की उपस्थिति में जिला एथलेटिक संघ के कुल 24 सदस्यों में से 21 सदस्य की उपस्थिति में शांतिपूर्वक जिला एथलेटिक्स संघ सहरसा का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर आर के सिंह,उपाध्यक्ष पद पर सैयद शमी अहमद एवं रोहित राज,सचिव पद पर रोशन कुमार सिंह” धोनी, संयुक्त सचिव पद पर नीतीश कुमार मिश्रा,कोषाध्यक्ष पद पर विप्लव रंजन निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

इन सभी निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल अगले तीन वर्षों के लिए मान्य होगा। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सदस्य के रूप में निर्वाचित सदस्यों के अलावे अखिलेश कुमार सिंह टूटू, दर्शन कुमार गुड्डू, दीपक कुमार, चंदन कुमार, आकाश भारद्वाज, शब्बीर अख्तर, कुणाल चौधरी, राहुल सिंह, रणवीर सिंह राजा, अमित मंडल, धर्मेंद्र नारायण सिंह नयन, रूपेश कामत, शिवेंद्र नारायण सिंह डूम डूम,अमन कुमार सिंह, अंशु मिश्रा आदि उपस्थित थे। नवनियुक्त जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष – सह -नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट के फाउंडर आरके सिंह ने कहा कि मुझे जिस आशा और विश्वास के साथ सहरसा के खेल से जुड़े सदस्यों ने विभिन्न खेल संघ के सदस्यों ने और खिलाड़ियों ने जिला एथलेटिक्स संघ का अध्यक्ष पद सुशोभित किया है। मैं सभी सहरसा वासियों को यह आशा और विश्वास दिलाता आगामी दिनों में सहरसा में सरकारी स्तर के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी एथलेटिक्स खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही साथ अन्य खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित करने का भरपूर प्रयास करूंगा। गरीब एवं दक्ष खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से मदद कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का भी भरपूर प्रयास करूंगा एवं सहरसा में भी राज्य स्तर एवं राष्ट्र स्तरीय एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों को भी आयोजित करवाने का प्रयास करूंगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon