SAHARSA NEWS : जिलाधकारी की अध्यक्षता में आज से महिला संवाद कार्यक्रम प्रारंभ

SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : जिलाधिकारी  वैभव चौधरी की अध्यक्षता में आज से प्रारंभ हो रहे “महिला संवाद कार्यक्रम” के सुचारु संचालन हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।उक्त अवसर पर डीपीएम (जीविका) द्वारा जानकारी दी गई की जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में 24 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन हेतु 12 संवाद रथ प्राप्त हुए है।आगामी 60 दिनों तक ये संवाद रथ जिले के 1468 ग्राम संगठनों तक पहुंचकर महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगे।उन्होंने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषक क्षेत्र से संबंधित महिलाओं को संचालित जनोपयोगी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ साथ प्राप्त समस्याओं का यथोचित निवारण करना है।

साथ ही संचालित योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के अनुभव को साझा करना/उनके आकांक्षाओं से सरकार को अवगत कराना भी महिला संवाद कार्यक्रम के उद्देश्यों में से एक है।कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु जिला/प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा अनुश्रवण समिति से संबंधित पदाधिकारियों को महिला संवाद कार्यक्रम के सुचारु क्रियान्वयन निमित निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया गया है।उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,सिविल सर्जन श्री कात्यायनी मिश्रा,जिला पंचायत राज पदाधिकारी,डीपीओ(icds), जिला कृषि पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक,जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon