SAHARSA NEWS : पटेल मैदान में योगाभ्यास कर रहे सुरेंद्र कुमार उर्फ महात्माजी का आकस्मिक निधन,शोक व्यक्त

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : पटेल मैदान में मार्निग वॉक एवं योगाभ्यास कर रहे एक व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो गई। जिसके कारण मार्निग वॉक करने आये दर्जनों व्यक्ति नें शोक संवेदना व्यक्त की।सर्वनारायण सिंह कॉलेज के संगीत विभागाध्यक्ष प्रो गौतम कुमार सिंह नें बताया कि मनुष्य का जीवन क्षणभंगुर है।देखते ही देखते सुरेंद्र कुमार अचानक चल बसे। उन्होंने बताया कि आज प्रातः काल 6: 30 में योग के प्रति निष्ठावान कर्मवीर सुरेंद्र कुमार उर्फ महात्मा जी के लिए 2 मिनट का शोक सभा का आयोजन पटेल मैदान में किया गया। जिसमें हजारों की संख्या सभी योग प्रेमी एवं सभी धावक सम्मिलित हुए।जिसका संचालन प्रोफेसर गौतम सिंह कर रहे थे। सम्मिलित होने वाले योग प्रेमी दयाशंकर भगत, रिजवान आलम, मोहन कुमार, मनोज कुमार, योगी, बालकिशोर, रितेश, वरुण बाबू मोहम्मद खलील वरुण, महेश अग्रवाल, सुमन झा, संजीव झा,हेमंत,देवाशीष, संजय, आर्यन कुमार, ईशान कुमार, गोविंद, मनीष, अशोक इत्यादि अनेको ने अपने नम आंखों सें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon