SAHARSA NEWS,अजय कुमार : पहलगांव आतंकी हमले के खिलाफ़ युवा कांग्रेस ने स्थानीय गंगजला चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ युवा कांग्रेस के नेता मोहम्मद महताब आरिफ ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता द्वेय ने कहा कि निहत्थे पर्यटकों पर पाकिस्तान पोषित आतंकवादी हमले का जितनी निंदा की जाए वह कम है।सरकार इसके बदले पाकिस्तान के उपर तुरंत हमला कर ऐसा जवाब दे भविष्य में पाकिस्तान पोषित आतंकवादी भारत के उपर हमला तो दूर भारत के तरफ देखने का भी हिम्मत नहीं करे।आतंकवादी हमले में मारे गए सभी निर्दोष के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे कांग्रेस परिवार कायराना हमले के खिलाफ़ सरकार के साथ खडा है।बस सरकार मुंह तोड़ जवाब दे कर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस मौके पर युवा कांग्रेस के सहरसा विधानसभा अध्यक्ष बाबुल सिंह, प्रदेश महासचिव मृणाल कामेश,सन्नी ठाकुर, पुनीत सिंह, दीपक कुमार, निरज, प्रकाश रजक, पंकज ठाकुर, गुड्ड कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
SAHARSA NEWS : युवा कांग्रेस ने पाकिस्तानी झंडा जलाकर जताया आक्रोश

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


