SAHARSA NEWS : राजकीय पोलिटेकनिक में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग विषय पर सेमिनार आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : राजकीय पोलिटेकनिक में शुक्रवार को मैकेनिकल एवं ऑटोमोबाईल इंजीनियरिंग के द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के सभी ब्रांच के छात्र-छात्राओं के लिए एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।इस सेमिनार का आयोजन दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो चंदन कुमार के द्वारा किया गया। इस सेमिनार का उद्येश्य छात्रों को आधुनिक निर्माण तकनीक, विशेषकर 3डी प्रिंटिंग और अन्य एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग विधियों की जानकारी देना था, जिससे वे भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।प्रो चंदन कुमार ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग की उपयोगिता इसके विभिन्न अनुप्रयोग तथा पारंपरिक निर्माण तकनीकों को तुलना में इसके लाभों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसे नवाचार छात्र-छात्राओं के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोलते हैं। अगर छात्र-छात्रा अभी से इस तकनीक को समझते हैं, तो वे भविष्य के उद्योगों के लिए बेहतर रूप से तैयार होंगे।इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी प्राचार्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के समग्र विकास हेतु ऐसे तकनीकी सेमिनार अत्यंत आवश्यक हैं। ये उन्हें पुस्तकीय ज्ञान से आगे जाकर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि आगे भी इस प्रकार के नवाचार पर आधारित सेमिनार नियमित रूप से आयोजित किए जाएं।इस सेमिनार को सफल बनाने में प्रो प्रभाष, प्रो विक्रम, प्रो धर्मेन्द्र, प्रो मिंटु, प्रो सौरव, प्रो सारिका, प्रो आरती,प्रो लक्ष्मी,प्रो कलाम अली आदि व्याख्याताओं का योगदान सराहनीय रहा। छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और विषय में गहरी रूचि दिखाई।सेमिनार का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।जिसमें सभी उपस्थित अतिथियों, व्याख्याताओं और छात्र-छात्राओं को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon