SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी द्वारा राजस्व संबंधित कार्यों/से संबंधित संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा क्रम के वर्तमान में क्रियान्वित आधार सीडिंग की वर्तमान प्रगति की अंचलवार समीक्षा के क्रम में कहरा/सिमरी बख्तियारपुर/महिषी/सलखुआ/बनमां ईटहरी प्रगति संतोषजनक पाया गया है,अंचलों को आधार सीडिंग कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।ऑनलाइन दाखिल खारिज की अद्यतन प्रगति समीक्षा क्रम में बनमां ईटहरी /कहरा /महिषी /नवहट्टा /पतरघट /सलखुआ /सतर कटैया /सौर बाजार /सिमरी बख्तियारपुर/सोनवर्षा मे अनेकों आवेदन निर्धारित समय सीमा पश्चात लंबित पाया गया है,जिसके कारण गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए,लबित आवेदन को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।अंचलवार ई मापी संबंधित मामलो के अद्यतन स्थिति समीक्षा के क्रम में बनमा ईटहरी/कहरा/महिषी/नौहट्टा में /पतरघट/सलखुआ /सतर कटैया/सौर बाजार/सिमरी बख्तियारपुर एवं सोनवर्षा अनेकों मामले लंबित पाए गए है,जिसको अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।समीक्षा के क्रम में यह पाया गया की परिमार्जन प्लस के संदर्भ में अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी स्तर पर अनेकों आवेदन लंबित है, तदनुसार लंबित आवेदनों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश सभी अंचलों को दिया गया दिया गया है।सभी अंचलाधिकारियों को पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु लंबित भूमि उपलब्धता संबंधित अनापति प्रमाण पत्र अविलंब उपलब्ध कराने एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अन्य योजनाओं के संदर्भ में उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।सभी अंचलाधिकारियों को भूमि विवाद संबंधित मामलो के त्वरित निष्पादन निमित प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर आयोजित होने वाले बैठक के सुचारु/परिणामदायक संचालन एवं बैठक संबंधी सभी अभिलेखों के समुचित संधारण एवं संबंधित पोर्टल पर आवश्यक सूचनाओं के सम्यक अपलोडिंग का निर्देश दिया गया है।बैठक में सभी संबंधित उपस्थित थे।
SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


