SAHARSA NEWS : मानव सेवा में एएनएम की महत्वपूर्ण भुमिका : डॉ के आर पटेल

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सोनवर्षा नगर पंचायत स्थित रामचन्द्र विद्यापीठ पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज नारायण बिहार सोहा में शुक्रवार को सत्र -2023 -25 के एएनएम की छात्राओं का ओथ सीरोमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि गवर्नमेंट एएनएम स्कूल सहरसा के प्राचार्य डॉ के आर पटेल व रामचन्द्र विद्यापीठ पैरामेडिकल व नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन एवं रामचन्द्र विद्यापीठ पैरामेडिकल के प्राचार्य डॉ राजन कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।
उद्घाटन पश्चात मौजूद लोगों ने नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि करते उन्हें याद किया। नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष अनुप्रिया प्रिया के द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत व सम्मान में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि गवर्मेंट एएनएम स्कूल के प्राचार्य डॉ कैसा राम पटेल ने छात्राओं को ओथ दिलवाते हुए अपने संबोधन कहा कि करोना काल के समय नर्सिंग स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ के साथ कंधा से कंधा मिलाकर लोगों की सेवा की।

इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि जिस विस्वास के साथ आपने शपथ लिया है।उसी विस्वास के साथ आप अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करेंगे।चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी काम को करने जाते है तो उसके जनक की ओर जाते है।और आज इस शपथ के साथ ही एक जनक रजिस्टर नर्स के साथ एक अतिरिक्त जिम्मेवारी भी आप सभी को मिल गई है।उन्होंने कहा यह कोई साधारण प्रोफेशन नहीं है क्योंकि इस क्षेत्र में आप कितने भी कष्ट में हो लेकिन जब कोई मरीज आपके पास आता है तो आप मुस्कुराहट के साथ उनकी सेवा करते है।ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन के जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज के संचालन में आयोजित इस ष।कार्यक्रम के अवसर पर प्रशानिक पदाधिकारी संजीत कुमार खां , डॉ सादन शम्सी, अखिलेश कुमार, विश्वनाथ कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon