PURNIA NEWS : बुनियादी विद्यालय, टीकापट्टी में हुआ मशाल प्रतियोगिता का आयोजन

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : प्रखंड के बुनियादी विद्यालय, टीकापट्टी में मशाल प्रतियोगिता के तहत खेलकूद का आयोजन किया गया । इसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने किया । मौके पर शिक्षक शंकु कुमार ने बताया कि मशाल प्रतियोगिता मुख्य रूप से बच्चों में खेलकूद के प्रति जागरूक करने को लेकर करवाया जाता है । यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर 27 अप्रील तक चलेगी । इसके बाद सीआरसी, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर सफल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा सफल बच्चों को पुरस्कृत कर मनोबल बढाया जाएगा । यह प्रतियोगिता सभी विद्यालयों के छठी कक्षा से उपर के कक्षाओं के बच्चों के बीच करवाया जाता है ।

इसमें फूटबाॅल, वाॅलीबाॅल, दौड, उंची कूद, लंबी कूद सहित अनेक खेल से संबंधित प्रतियोगिता करवायी जाती है । विद्यालय स्तर से सफल बच्चे सीआरसी स्तर पर खेलेंगे । वहां के सफल छात्र प्रखंड स्तर पर खेल में भाग लेंगे । फिर ये बच्चे जिला स्तर पर खेलेंगे । फिर सफल बच्चे राज्य स्तर पर खेलेंगे । इस तरह से बच्चों के बीच खेल के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार समय-समय पर सूचना जारी करती रहती है । इस अवसर पर सैकडो की संख्या में शिक्षक एवं बच्चे मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon