SAHARSA NEWS : जातीय आधारित गणना सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक पहल : डॉ लुत्फुल्लाह

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला जनता दल यू के मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर लुतफुल्लाह ने प्रेस जारी कर कहा कि देशभर में जातीय आधारित गणना करने का निर्णय केंद्र की एनडीए सरकार भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल है बिहार के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की यह दूरदर्शी सोच और नीतियों पर केंद्र सरकार द्वारा भरोसा किया गया।मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर लुतफुल्लाह ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जब बिहार में जातीय जनगणना की शुरुआत की तब उन्होंने सामाजिक न्याय का एक सशक्त मॉडल प्रस्तुत किया जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया है उन्होंने कहा कि जाति गणना के आंकड़ों का आधार पर नीतियों का निर्माण और क्रियान्वयन में वंचित शोषित अपेक्षित वर्गों के उत्थान में सहायक होगा यह कदम सामाजिक संतुलन समावेशी विकास और संसाधनों के न्याय संगत वितरण को गति देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *