PURNEA NEWS : विश्व मजदूर दिवस पर विधायक विजय खेमका ने किया सीनियर सिटीजन और पेंशनर्स का सम्मान – शहीदों को दी श्रद्धांजलि, श्रमिकों के योगदान को बताया अमूल्य

PURNEA NEWS | समाहरणालय अनु सचिवीय क्लब में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया सीनियर सिटीजन सोसाइटी तथा पेंशनर समाज के वरिष्ठ सदस्यों और सेवानिवृत्त प्रबुद्ध जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की सेवा में जीवन का अमूल्य समय देने वाले श्रमिकों, वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स को सम्मान देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ने शहीद श्रमिकों एवं पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “यह दिन केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि उन करोड़ों श्रमिकों के संघर्ष, त्याग और समर्पण को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने अपने परिश्रम से देश और प्रदेश को विकास की ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

विधायक खेमका ने संगठित और असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्त पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के संकल्प और प्रयासों से आज हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है और इस विकास यात्रा में वरिष्ठों का अनुभव और श्रमिकों का परिश्रम दोनों ही अविस्मरणीय हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ जनों ने स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर श्री खेमका ने भरोसा दिलाया कि वे सरकार तक हर आवाज पहुँचाएंगे और समस्याओं के समाधान के लिए समुचित प्रयास करेंगे

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने पूर्णिया पेंशनर समाज और सीनियर सिटीजन सोसाइटी को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और सभी श्रमिक भाइयों-बहनों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon