जनता की सेवा करना ही उनका धर्म है और विकास उनका संकल्प है: Shankar Singh

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: जनता की सेवा करना ही उनका धर्म है और विकास उनका संकल्प है। उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर आपका विधायक आपके द्वार के तीसरे चरण के कार्यक्रम का गोडियर पूरब पंचायत में शुभारंभ करते हुए विधायक Shankar Singh ने कही। उनके साथ जिला परिषद क्षेत्र की जिप सदस्य सह पत्नी प्रतिमा सिंह उर्फ सुनिता सिंह भी मौजूद थीं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ गोडियर पूरब पंचायत के मध्यविद्यालय में सभा के माध्यम से किया गया। मौके पर विधायक शंकर सिंह ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका धर्म है और विकास ही उनका संकल्प है।

उन्होंने कहा कि जो भी विकास के कार्य उनके या उनकी पत्नी के द्वारा कराए जा रहे हैं, वह जनता के भरोसे, जनप्रतिनिधियों के समर्पण एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। यहां जो भी विकास के कार्य हो रहे हैं, यह सिर्फ उदघाटन या शिलान्यास नहीं है, यह गांव की खुशहाली की शुरूआत है। आज जो भी काम हुआ है या हो रहा है, वह तबतक नहीं रूकेगा, जबतक इस क्षेत्र का हर कोना विकसित न हो जाए। वे जनता के विश्वास को जमीन पर उतारना जानते हैं, यही उनकी राजनीति है, यही उनकी सेवा है। मौके पर पंचायत की जनता ने उनके तथा उनकी पत्नी द्वारा किये जा रहे विकास को लेकर विधायक शंकर सिंह एवं उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया। जनसमूह में विशेष उत्साह एवं भरोसे का माहौल देखा गया, जो यह दर्षा रहा है कि जनप्रतिनिधियों की ईमानदार नीयत एवं महनत से ही असली विकास संभव है।

Shankar Singh

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख डॉ संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया पति नवीन महतो, विजय महतो, रणधीर महतो, मो मंजर आलम, बिंदु राय, सुक्कल उरांव, सोनु सिंह निषाद, सुमन कुमार, रूपेश उरांव, सुमन मंडल, डोमन उरांव, दिनेश राय, राजा मंडल, फेकन राय, पूर्व जिप सदस्य राकेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार पासवान, डॉ गोपाल कुमार महतो, कालीचरण मंडल, दिनश यादव, छोटेलाल मंडल, नवीन महतो, रमेश महतो, श्रवण सिंह, स्वरूपलाल यादव, टुन्नु सिंह, बटेश्वर सहनी, दिनेश सहनी, शंकर सहनी, मो मंजर आलम, सियाराम महतो, उमेश महतो, देवा महतो, विजय सहनी, रामप्रवेश महतो सहित सैकडो की संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon