SAHARSA NEWS,अजय कुमार : ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिंग काॅलेज के बीएड सत्र 2024-26 प्रथम वर्ष के छात्राधपकों का अठाईस दिवसीय विद्यालय अनुभव कार्यक्रम का सोमवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया।इस अवसर पर बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा सभी समानित अतिथियों को पाग चादर व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घघाटन करते हुए ईस्ट एन वेस्ट काॅलेज समुह के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षक को समाज का भाग्य निर्माता कहा जाता है।कहा शिक्षक के गोद में प्रलय और निर्माण दोनों पलता है . इसलिए सभी प्रशिक्षुओं को एक कुशल शिक्षक बनने की दिशा में खुद वे पहले अपने अंदर परिवर्तन लाने का काम करें . उन्होंने कहा कि एक कुशल शिक्षक बन राष्ट्र व समाज के निर्माण में सभी प्रशिक्षु अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने का काम करें।इस अवसर पर उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिंग काॅलेज के प्रशिक्षुओं के कार्य कुशलता की तारीफ़ करते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षु पुरी ईमानदारी से अठाईस दिवसीय विद्यालय अनुभव कार्यक्रम को रूचि लेकर एक आदर्श शिक्षक बनने की दिशा में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंनेकहा कि हम सभी प्रशिक्षु के बेहतर व उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक सह जन समपर्क पदाधिकारी अभय मनोज ने अपने संबोधन में ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काँलेज की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सभी छात्राध्यापको को आदर्श शिक्षक बनने की दिशा में अपने लक्ष्य को हासिंल करने पर विशेष जोर दिया ताकी भविष्य में सभी एक आदर्श शिक्षक की भुमिका को समाज में स्थापित कर सके. पर्यवेक्षक कुमार मनीष रंजन ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं के कार्य कुशलता की चर्चा करते हुए सभी को भविष्य का आदर्श शिक्षक बताया.टीम लीडर मनीष आनंद ने अठाईस दिवसीय विद्यालय अनुभव कार्यक्रम को साझा करते हुए अपने अनुभव बताया.
SAHARSA NEWS : आदर्श शिक्षक की भांति खुद का निर्माण करे प्रशिक्षु

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


