ARARIA NEWS : अररिया-रानीगंज मार्ग पर दो बाइकों की हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

ARARIA NEWS/ प्रिंस (अन्ना राय) : अररिया-रानीगंज मार्ग एनएच 327-ई पर दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही, मृतक की पहचान रानीगंज प्रखंड के कुपारी पंचायत के बसगड़ा निवासी परमानंद मंडल के रूप में हुई है। वही, उनके साथ पीछे बैठे राजा मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को परमानंद मंडल और राजा मंडल बाइक से गिदवास बाजार जा रहे थे। तभी रानीगंज की ओर से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वही स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों की पहले रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान परमानंद मंडल की मौत हो गई। राजा मंडल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *