PURNIA NEWS : भीषण आगलगी की घटना में पीड़ित परिवारों से मिले सांसद पप्पू यादव, पीड़ितों को दिया आर्थिक सहायता

PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत लाठी पंचायत के रायपुरा चमनी टोला में बीते दिनों आग की एक भयावह घटना ने दर्जन भर गरीब परिवारों की ज़िंदगी को गहरे संकट में डाल दिया था । इस भीषण अगलगी में जहां लोगों का आशियाना, अनाज, वस्त्र और रोजमर्रा की ज़रूरतें जलकर राख हो गईं थी, वहीं आमोद मंडल के 5 वर्षीय पुत्र ऋषव कुमार की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई थी । पीड़ा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों का दुःख साझा करने एवं सांत्वना देने स्वयं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक ऋषव के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की क्षति है। पीड़ित परिवारों की आंखों में आंसू, चेहरे पर ग़म और मन में असहायता देखकर सांसद खुद भी भावुक हो उठे। सांसद पप्पू यादव ने तत्काल राहत के रूप में प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक बोरा चावल, सूखा राशन (चूड़ा, दाल, नमक, चीनी, मसाले, तेल, आलू, प्याज, दालमोट), साड़ी और लुंगी प्रदान किया। साथ ही यथासंभव नकद आर्थिक सहायता भी दी गई, ताकि वे इस संकट की घड़ी में अपनी प्राथमिक ज़रूरतें पूरी कर सकें।

इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी और भवानीपुर अंचलाधिकारी से फोन पर बात कर सभी प्रभावित परिवारों को अविलंब सरकारी मुआवज़ा दिलाने की माँग की। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि सभी पीड़ितों को इंदिरा आवास योजना के तहत घर, 50,000 की आपात सहायता राशि तथा दो माह का मुफ्त राशन तुरंत उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह राहत महज़ कुछ सहायता नहीं, बल्कि यह आश्वासन है कि संकट की इस घड़ी में सरकार और समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि इस क्षेत्र को आपदा-प्रवण मानते हुए फायर स्टेशन की स्थापना की जाए, जिससे ऐसी घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे पास किसी मासूम को लौटाने की ताक़त नहीं है लेकिन उस परिवार के आंसू पोंछने और उनके भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम, राजेश यादव, विकास कुमार उर्फ विक्की भगत, मो इजहार आलम, सुनिल राय, मतीउर रहमान उर्फ मत्तो भाई, बबलू भगत, वैश खान, दिलीप मंडल, जेपी साह, मो जहांगीर, आशीष यादव, शेखर यादव, छैला यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon