बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

PURNEA NEWS : पूर्णिया के एक अत्यंत सम्मानित और बुजुर्ग शख्सियत, कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल के जाने-माने नेत्र विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तारीक अहमद का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृदुभाषी और कर्मठ स्वभाव के धनी डॉ. तारीक अहमद कुछ समय से दिल्ली में अपने हृदय रोग विशेषज्ञ पुत्र के साथ रह रहे थे। लेखक संजय सिंह ने अपने शोक संदेश में बताया कि उनकी मुलाकात डॉ. साहब से 1982-83 में हुई थी, जब उनकी पत्नी डॉ. स्व. नजहत बानो एक प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं।

संजय सिंह

डॉ. तारीक अहमद को गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक अद्भुत मिसाल बताते हुए संजय सिंह ने कहा कि वे पूर्णिया परिक्षेत्र के एक श्रेष्ठ बौद्धिक धरोहर थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ. साहब के इंतकाल से पूर्णिया ने आज एक बहुत बड़ा नुकसान झेला है। अब उनके हृदय रोग विशेषज्ञ पुत्र से लोगों को कैसे लाभ मिलेगा, यह सोचकर मन व्यथित है। बुजुर्ग समाज पूर्णिया, पूर्णिया सिविल सोसायटी, एयरपोर्ट फॉर पूर्णिया, पेंशनर समाज पूर्णिया, लायन्स क्लब्स इंटरनेशनल, द एसोसिएशन ऑफ रोटरी क्लब्स और पूर्णिया की अन्य अनेक संस्थाओं की ओर से संजय सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सचमुच हिन्दू-मुस्लिम साझी संस्कृति का एक अद्भुत सितारा आज डूब गया।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ॐ शांति।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर