ARARIA NEWS : अररिया में लीची तोड़ने पर हुआ विवाद, महिला ने हंसुआ से वार कर भैसुर की कर दी हत्या

ARARIA NEWS/ प्रिंस (अन्ना राय) : अररिया के चातर पंचायत के नुनीयारी टोला में एक महिला ने अपने अपने सगे भैसुर की हसुआ से उनके सर पर प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है की घटना रविवार देर शाम की है। यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।. वही, इस घटना के संबंध में मृतक फुलेश्वर चौहान के पुत्र अरविंद चौहान ने बताया कि रविवार की दोपहर घर के पीछे लगे लीची के पेड़ से चाचा अर्जुन चौहान का लड़का और कुछ बच्चों द्वारा कच्चा लीची तोड़कर बर्बाद किया जा रहा था। लीची तोड़ने से मना करने और आसपास के लोगों को यह बात बताने के बाद उनकी चाची पार्वती देवी और उनका बेटा अनमोल उर्फ मंगला उनके दरवाजे पर आकर झगड़ा करने लगे और गली गलौज शुरू हो गई। हो-हल्ला सुनकर उनके पिता मक्का खेत से दौड़ कर आए और चाची पार्वती देवी और चचेरे भाई मंगला को समझा बूझकर घर भेज दिया। इसके बाद शाम में उनके पिता फुलेश्वर चौहान घर से मक्का खेत जा रहे थे। इसी दौरान शंभु के घर के सामने उनकी चाची पार्वती देवी और चचेरे भाई अनमोल उर्फ मंगला ने उनके पिताजी को रोक कर गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। मृतक के बेटे ने बताया कि पिताजी की आवाज सुनने के बाद जब वह भी सड़क पर आए तो देखा कि उनकी चाची पार्वती देवी ने हंसुआ से उनके पिता के सिर पर जोर से प्रहार कर दिया। उनके पिता बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। वही, स्थानीय लोगों की मदद से वे अपने पिता को इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक 55 वर्षीय फुलेश्वर चौहान के पुत्र अरविंद चौहान के बयान पर पुलिस ने आरोपी महिला पार्वती देवी और उनका पुत्र अनमोल कुमार मंगला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon