SAHARSA NEWS : नगर निगम उपमेयर की थार गाड़ी पर हुई गोलीबारी का आरोपी गिरफ्तार

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बीते 9 और 10 मई की देर रात सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी चौक स्थित निजी होटल के सामने खड़ी नगर निगम उपमेयर उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात की थार गाड़ी पर गोलीबारी करने के एक आरोपी को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में उपयोग की गई बाइक और मोबाइल जब्त कर ली गई है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। सोमवार को साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नगर निगम उपमेयर की गाड़ी पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर उनकी शिकायत पर सदर थाना कांड संख्या – 542/25 दर्ज की गई थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी हिमांशु के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और उनके नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश किया। जिसमें अपराधी चिन्हित हुए। जिसके बाद गठित टीम द्वारा छापामारी कर जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव, वार्ड नंबर – 4 निवासी धनंजय झा के पुत्र सुधांशु शेखर झा को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में उपयोग की गई बाइक और मोबाइल जब्त कर ली गई। साथ ही घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया था।गिरफ्तार अपराधकर्मी सुधांशु शेखर झा ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया था। उन्होंने बताया कि वे अपने ही गांव के अर्जुन पासी के साथ खाना खाने सहरसा पहुंचे थे। रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने बाइक घुमाने के दौरान एक दूसरे बाइक से ठोकर लग गई थी। जिसके बाद उक्त बाइक पर सवार अनजान व्यक्ति ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट किया था। फिर कुछ देर दूर आगे बढ़कर उक्त व्यक्ति ने फिर उन लोगों के साथ गाली गलौज किया था। साथ ही वे उक्त होटल में रुक गए थे। जिससे वे आक्रोशित हुए। फिर अपने गांव पहुंचे। घर से हथियार लेकर वापस रिफ्यूजी कॉलोनी आया। उक्त व्यक्ति की खोजबीन किया। हालांकि मारपीट के आरोपी व्यक्ति तब तक वहां से निकल गए थे। ऐसे में गुस्से में उन्होंने होटल के सामने लगी खड़ी थार गाड़ी और उसके पीछे लगी बाइक पर गोली चलाया था। साइबर डीएसपी ने आगे बताया कि छापामारी टीम में उनके अलावे, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, उक्त कांड के अनुसंधानकर्ता नीरज कुमार, जिला आसूचना इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार के अलावे सदर थाना और जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी व कर्मी थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon