SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में सोमवार को नव मनोनीत जिलाध्यक्ष साजन शर्मा का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं युवाओं ने भाग लिया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव झा के संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् के साथ हुई। निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने नये अध्यक्ष को ससम्मान पाग चादर माला पहनाकर स्वागत किया। और कहा की इनके नेतृत्व में भाजपा का जिला संगठन और मजबूत होगा पुरा जिला टीम इनको सहयोग करता रहेगा। सहरसा विधायक डॉ आलोक रंजन ने साजन शर्मा के राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण एवं कुशल नेतृत्व क्षमता की सराहना की। साजन शर्मा ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और साजन शर्मा जी को पुष्पगुच्छ, शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान समारोह न केवल साजन शर्मा के लिए प्रेरणादायक क्षण था, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भाव की मिसाल बन गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री सह कोशी के क्षेत्रिय प्रभारी सरोज झा, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा लाजवंती झा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद माधव, राजीव रंजन, ने संबोधित करते हुए नये अध्यक्ष को बधाई दी और कहा की एक सामान्य परिवार से आने वाले पिछड़े दलित वंचित समाज को पार्टी से जोड़ कर संगठन को आगें बढ़ाएंगे यही आशा व्यक्त की। जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए सबौं का साथ देने का आह्वान किया।समारोह में जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, रितेश रंजन,जिला महामंत्री मनोज यादव,जिला मंत्री पंकज पाठक, अनमोल भगत , मनीष कुमार, रिंकी देवी, सीमा झा, नमिता पाठक, सुगामनी देवी, सुमित कुमार सिन्हा, किसान मोर्चा अरविंद कुमार सिंह, युवा मोर्चा सुरजीत सिंह कुशवाहा ,मंडल अध्यक्ष नगर आशीष गुप्ता, सुमित बिट्टू, सोनू कुमार, महैश झा, मनोज साह, वीर अभिमन्यु ,शालिग्राम मिश्रा, रुद्रानंद सिंह, मृत्युंजय कुमार, कृष्णा साह, श्री कृष्ण झा,गीता देवी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिलाष कुमार, महावीर यादव, कुमार गौरव, अरविंद भगत,पार्टी कार्यकर्ता भाई भी एस, नीलम भगत, विजय बसंत,हरेन्द्र मिश्र हीरा, शक्ति गुप्ता, महेंद्र राम, जयप्रकाश दास, सोनू गुप्ता, मुकेश वर्मा, आशीष सिंह,संजय गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
SAHARSA NEWS : भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा का अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


