ARARIA NEWS/ प्रिंस( अन्ना राय) : अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा आज EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान EVM के FLC Hall एवं FLC कार्य की तैयारी का जायजा लिया एवं सभी संबधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये। बताया गया कि सभी सुरक्षा व्यवस्था हेतु सशस्त्र बलों महिला बल सहित की तैनाती, डीएफएमडी, मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, बेरीकेडिंग आदि की व्यवस्था कर ली गई है। FLC 13 मई से शुरू होकर 30 मई 2025 तक चलेगा। FLC की सम्पूर्ण प्रक्रिया की मॉनिटरिंग एवं वेबकास्टिग जिला एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय स्तर से भी की जाएगी। बिना वैध आइडी के एवं अनाधिकृत प्रवेश वर्जित रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समीक्षा/जांच के क्रम में कई आवश्यक निर्देश संबधित पदाधिकारी को दिये गये। इस क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, अग्निशमन अधिकारी सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
ARARIA NEWS : ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


