PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: दो प्रखंडों रूपौली एवं भवानीपुर को जोडनेवाली सडक महज 50 मीटर बांसबाडी के कारण अटक गई है, जिससे यहां की लगभग 50 हजार की आवादी परेशान है, जबकि पिछले चार सालों से इसओर कोई साकारात्मक कदम भी नहीं उठाए गए हैं । यह बता दें कि रूपौली प्रखंड के पकडिया घाट पर पुल बनने के बाद यहां से निकलनेवाली सडक सीधा भवानीपुर प्रखंड के खरकटा गांव को जोडती है, जो सीधा अकरबपुर थाना होते हुए मधेपुरा तक जाती है । पुल बनाने का भी उदेश्य यही था कि दोनों प्रखंडों को जोड दिया जाए । पुल के पूर्वी पार में पकडिया एवं पष्चिमी पार में खरकटा गांव हैं । ये दोनों गांव दर्जनों गांवों से जूडे होने के कारण इस सडक से हजारो यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं, जिन्हें बासबाडी में सडक नहीं रहने के कारण लगभग बीस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पडती है । इस संबंध में यहां की प्रमुख प्रतिमा कुमारी ने बताया कि प्रखंड में कुछ ऐसी सडकें हैं, जिन्हें बिना मतलब कुछ मीटर के लिए छोड दिया गया है । इससे सडक बनाने का उदेश्य ही खत्म हो जाता है । रूपौली की ओर से जानेवाले लोग इस जगह पर पहुंचते ही रूक जाते हैं, वहां से चार पहिया वाहन तो किसी भी समय नहीं निकल पाती है, जबकि बरसात होते ही दो पहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो जाता है । इसके बगल से कारी कोसी नदी भी बहती है , जिसके कारण लोग रिस्क उठाना नहीं चाहते हैं । उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस सडक का निर्माण करवाए तथा यातायात चालू कराते हुए, लोगों की परेशानी दूर करे ।
PURNIA NEWS : बांसबाडी में अटक कर रह गई रूपौली भवानीपुर प्रखंडों को जोडनेवाली सडक

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


