PURNIA NEWS : फौजी के पुत्र ने सीबीएसई बोर्ड के इंटर की परीक्षा में लाया 94 प्रतिशत अंक, स्वजनों ने दी बधाई

PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: एकओर फौजी पिता सीमा पर दुश्मनों के दांत खटे करने के लिए सीमा पर तैनात हैं, तो दूसरी ओर उनके पुत्र-पुत्री भी अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए बडी जतन से अपनी पढाई में जूटे हुए हैं । इसी के तहत प्रखंड के तेलडीहा गांव के फौजी निरंजन कुमार सिंह एवं सीमा देवी के पुत्र नीरज कुमार ंिसंह ने सीबीएसई बोर्ड की इंटर परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता-पिता सहित सभी क्षेत्र के लोगों का नाम रोशन किया है । उसने मैट्रिक की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक लाया था । फौजी पिता राजस्थान में दुश्मनांे के दांत खटे करने के लिए सीमा पर कार्यरत हैं, जबकि उनका पुत्र नीरज अपनी मां सीमा देवी एवं छोटे भाई निशांत के साथ हैदराबाद में रहकर वहां स्थित मिलिट्री स्कूल में अपनी पढाई पूरी कर रहा है । मौके पर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी मां के साथ मेरठ ट्रेन से जा रहा था, तभी उसे रिजल्ट की खबर आयी । 94 प्रतिशत अंक आने से वह खश तो है, परंतु पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है, क्योंकि इसके पीछे मुख्य कारण था कि वह नीट की भी तैयारी कर रहा था । दोनों परीक्षाओं की साथ-साथ तैयारी करने के कारण वह किसी एक पर अपने को पूरी तरह से केंद्रित नहीं कर पाया था । उसकी इच्छा है कि वह नीट के माध्यम से डाॅक्टर की पढाई करे तथा फौज में एक डाॅक्टर के रूप में नियुक्त हो । उसे फौजी से अच्छी देश सेवा कहीं भी नहीं दिखती है । इसलिए वह एक चिकित्सक बनकर फौजियों की सेवा करना चाहता है । उसने अपनी सफलता के लिए सभी स्वजनों के आशीर्वाद का प्रतिफल बताया । साथही उसने अपने मामा सह एनआईए में डीएसपी के पद पर कार्यरत राजीव कुमार ंिसंह को अपना आदर्श बताया, जो उसे पग-पग पर मार्गदर्शन करते रहते हैं ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon