SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी रविंद्र यादव के पुत्र का कनरिया थाना क्षेत्र के तिलाठी में हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया।कनरिया पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों को सौप दिया है।इधर शव को लेकर स्वजनों ने मंगलवार की सुबह सोनबरसा कचहरी थाना पहुंच कर आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने का मांग की ।पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि बिशनपुर में पिछले सप्ताह मामुली विवाद में रविन्द्र यादव पर उनके चचेरे भाई सहित अन्य ने गोली चला दी थी। हालांकि गोलीबारी में रविन्द्र यादव बाल बाल बच गए।घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गया था।इस मामले में रविन्द्र यादव ने सोनवर्षा कचहरी थाना में आवेदन देकर चचेरे भाई राजनंदन कुमार उर्फ राजा, रणधीर कुमार,मनु कुमार,मुकेश यादव सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।और अपने जान माल की रक्षा के लिए अपने दस वर्षीय पुत्र मनीकांत कुमार को बहनोई के घर तिलाठी भेज दिया था।जहां बदमाशों ने सोमवार को मनीकांत कुमार को रास्ते से उठा कर नदी किनारे ले गया।जहां पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को छुपाने के लिए नदी में फेंक दिया।घटना के बाद सभी परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में दहशत का माहौल है।
SAHARSA NEWS : पिता पर दबंगों ने चलाई गोली,केस करने पर पुत्र की हत्या कर कोशी नदी में फेंका

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


