ARARIA NEWS : पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी ने अररिया साइबर थाना का किया निरीक्षण

ARARIA NEWS/ प्रिंस( अन्ना राय) : पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने मंगलवार को अररिया साइबर थाने का किया निरीक्षण। वही, बताया गया की यह निरीक्षण राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एक रूटीन प्रक्रिया के तहत हुजा। वही, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि यह उनका अररिया जिले के साइबर थाने का पहला निरीक्षण है। डीआईजी ने साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए थाना स्टाफ को तकनीकी दक्षता बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआईजी ने साइबर थाना की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। वही, उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के बदलते स्वरूप को देखते हुए पुलिस को लगातार अपडेट रहना होगा। साथ ही आम लोगों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है।साइबर अपराध की बढ़ती घटना को लेकर लिया अपडेट। वही, इस निरीक्षण के दौरान अररिया पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, साइबर थाना की डीएसपी राजिया सुल्ताना और फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह, डीआईयू शाखा प्रभारी मनोज कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार और साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक नितेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon