PURNIA NEWS : डॉक्टर के कहने के बाद भी सनकी पिता अपनी पुत्री को बता रहा था किन्नर, इलाज से आने के बाद दूसरे दिन कर दिया हत्या

PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदवारा पतकेलि पंचायत के भमेठ गांव में अपनी ही पुत्री की हत्या करने वाले सनकी पिता को डॉक्टरों की बात पर भी विश्वास नहीं था । मृतक जानवी कुमारी की माँ हिना कुमारी ने बताया कि उसका पति ब्रह्मदेव कुमार अपनी माँ के बहकावे में आकर जानवी को किन्नर समझने लगा था । जिसके बाद वह अपने पति को यह विश्वास दिलाने के लिए की उसकी पुत्री किन्नर नहीं है को लेकर जानवी कुमारी की जांच करवाने के लिए पूर्णियाँ डॉक्टरों के पास ले गया था । पूर्णियाँ में डॉक्टरों ने जानवी की जांच करने के बाद उसके पिता ब्रह्मदेव कुमार को बताया कि उसकी पुत्री किन्नर नहीं है । हिना कुमारी ने बताया कि सोमवार को डॉक्टरों ने बताया था कि जानवी में किन्नर होने के कोई लक्षण मात्र भी नहीं हैं । सोमवार को डॉक्टरों से जांच करवाने के बाद हिना कुमारी और ब्रह्मदेव कुमार अपनी पुत्री को लेकर अपने घर आ गया था ।

सोमवार को डॉक्टरों के बताने के बावजूद ब्रह्मदेव कुमार ने मंगलवार की दोपहर अपनी माँ के बहकावे में आकर अपनी पुत्री जानवी कुमारी को किन्नर बताकर उसकी निर्मम हत्या कर दिया था । बुधवार को जब भवानीपुर पुलिस को इस बात का पता चला तो भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने हत्यारे पिता ब्राह्मदेव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार किए गए हत्यारे पिता ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया था । मामले को लेकर हिना कुमारी के आवेदन पर भवानीपुर थाना में कांड संख्यां 110/25 दर्ज किया गया है । भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बहुत जल्द दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी कर लिया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon