PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पूर्व मंत्री बीमा भारती के पति बाहुबली अवधेश मंडल को न्यायालय से जमानत मिल गया है । न्यायालय से जमानत मिलने के बाद बुधवार की देर संध्या पूर्व प्रमुख श्री मंडल भवानीपुर अपने आवास पर पहुंचे । पूर्व प्रमुख के जेल से बाहर आते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया है । उनके समर्थकों ने भवानीपुर स्थित उनके आवास पर जमकर जश्न मनाने का काम किया । इस दौरान अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मौजूद पूर्व प्रमुख श्री मंडल ने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत गोपाल यादुका हत्याकांड में फसाया गया था । उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूर्ण विश्वास था और अंत मे सच्चाई की जीत हुई है । बताते चलें कि पूर्व प्रमुख अवधेश मंडल गोपाल यादुका हत्याकांड में आरोपी बनाये गए थे । जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था । कई महीनों से जेल में बंद बाहुबली अवधेश मंडल को बुधवार को न्यायालय से जमानत मिल गया है । जबकि इसी मामले में जेल में बंद एक अन्य आरोपी संजय ब्रोकर भी पिछले दिनों जमानत पर जेल से बाहर आ चुका है ।
PURNIA NEWS : पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल को मिली जमानत , समर्थकों में उत्साह

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


