ARARIA NEWS : अररिया के बरदाहा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कल करेंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शुक्रवार को फारबिसगंज के रहिकपुर ठिलामोहन पंचायत स्थित बरदाहा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का करेंगे उद्घाटन। वही उद्घाटन को लेकर भाजपा सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी जोर शोर से चल रही है।वही बताया जा रहा है की स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बरदाहा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के उद्घाटन के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।बरदाहा मैदान में सभा को लेकर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, सिविल सर्जन डॉ के के कश्यप, फारबिसगंज पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव बसाक गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारी का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश तैयारी में लगे कार्यकर्ताओं को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *