सड़क हादसे में 13 बर्षीय युवती की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर-फलका मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार की दोपहर सड़क हादसे में 13 बर्षीय एक युवती की घटनास्थल पर मौत हो गयी । मृतक युवती ठठेरीटोला बीकोठी निवासी रंजन ठाकुर की पुत्री संध्या कुमारी थी । वह रुपौली थाना क्षेत्र के रामपुर परिहट गोढ़ीयारी गांव स्थित अपनी बुआ के घर से बुआ के साथ टोटो से अपने घर बीकोठी जा रही थी । घर जाने के दौरान सोनदीप गांव में टोटो पलट गया और टोटो के नीचे दबने से संध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी ।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टोटो चालक अशोक रजक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और घटनास्थल पर सड़क जाम करते हुए जमकर हंगामा मचाया । आक्रोशितों का आरोप था कि टोटो चालक शराब के नशे में टोटो चला रहा था । वहीं दुर्घटनाग्रत टोटो से एक पॉलीथिन देशी शराब भी बरामद हुआ है । घटना की जानकारी पाकर भवानीपुर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक विकास कुमार, सअनी बीरेंद्र कुमार नट, अवर निरीक्षक शैलेश कुमार सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।

वहीं घटना की जानकारी पाकर सोनदीप मिलिक पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह, सरपंच बरुण कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे थे । स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन के समझाने के बावजूद आक्रोशित लोग सड़क जाम हटाने को तैयार नहीं थे । सभी लोगों के द्वारा काफी देर समझाने के बाद आक्रोशित लोग सड़क जाम हटाने को तैयार हुए । जिसके बाद भवानीपुर पुलिस ने मृतक युवती के शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया । पुलिस के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त टोटो को जप्त करते हुए थाना लाने का काम किया । या बावत भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि टोटो चालक को हिरासत में ले लिया गया है । उन्होंने बताया कि मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई किया जा रहा है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon