पूर्णिया, आनंद यादुका: दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र प्रदान करने के लिए भवानीपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना सम्बल अंतर्गत आयोजित किये गए शिविर में 63 पुराने एवं 93 नए दिव्यांग जनों सहित कुल 156 रोगियों का पंजीकरण किया गया।
इनमें आंख से संबंधित 4, हड्डी से संबंधित 30, सेरेब्रल पसली 40 , गूंगे बधिर 7, लर्निंग डिसेबलिटी के 75 मरीज शामिल थे। शिविर में मौजूद चिकित्सकों के द्वारा शिविर में पहुंचे दिव्यांगों का चिकित्सीय जांच करते हुए उन्हें दिव्यांगता प्रतिशत देने का काम किया गया।
आयोजित शिविर में डा० रजत रोहन, दयानंद चौहान हड्डी रोग विशेषज्ञ आए हुए थे, जिन्होंने शिविर में आए रोगियों का जांच करने का काम किया और सभी को दिव्यांगता प्रतिशत देने का काम किया।



