पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विहिप बजरंगदल पश्चिमी सभ्यता वेलेंटाइन डे पर अश्लीलता का विरोध करेगा। उक्त बातें विहिप बजरंगदल के जिला सुरक्षा प्रमुख सह प्रखंड पालक अधिकारी अभिनवराज केशरी ने कही। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि भारतीय संस्कृति में 14 फरवरी के दिन हमलोग मातृ-पितृ दिवस केे रूप में मनाते हैं, परंतु 14 फरवरी को लोग पश्चिमी सभ्यता वैलेंटाइन डे प्यार के नाम पर, अश्लीलता फैलाने का कार्य करते हैं।हमलोग प्यार के खिलाफ नही हैं। जो प्यार के नाम पे सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाते हैं, उनका वेलोग घोर विरोध करते हैं। वैसे भी 14 फरवरी का दिन हमसबों के लिए बहुत ही दुखद एवं पीडा देनेवाला दिन है। आज ही के दिन पुलवामा में हमारे 40 जवान बलिदान हुए थे।उनसबों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहिए, न कि समाज में अश्लीलता फैलाने वाले वेलेंटाइन डे के रूप में मनाने का समर्थन करना चाहिए। सभी लोग संकल्प लें कि वे इस दिन को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाने एवं उनसे आशीर्वाद लेने के साथ-साथ बलिदान हुए हमारे जवानों को श्रद्धांजलि देने का है। Post navigationमानदेय कटौती एवं गैस चूल्हा आवंटन को लेकर सेविकाओं ने दिया सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना 256 साल का हुआ पूर्णिया, शहर में उत्सव और रंगारंग कार्यक्रम