PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना में व्यापक धांधली का मामला, सड़क पर बिना बोर्ड लगा है धड़ल्ले से ट्रैक्टर से डाला जा रहा मिट्टी। मामला अमूर प्रखंड के पोटिया गंगली पंचायत का है जहां वार्ड नंबर 3 एवं 6 का है। जहां बिना बोर्ड लगाए ट्रैक्टर से सड़क पर मिट्टी डालकर कार्य किया जा रहा है वार्ड नंबर तीन में बालूकोरा खेत से पीपल गाछ तक तक सड़क में ट्रैक्टर से मिट्टी डाला जा रहा है। वही वार्ड नंबर 6 में वह मध्य विद्यालय गंगेली से नदी किनारे तक सड़क पर मिट्टी डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन सड़क में बोर्ड नहीं लगाया गया है ।जिससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह कौन सा योजना से कार्य हो रहा है और कितने की प्रकृलित राशि से कार्य हो रहा है तथा ट्रैक्टर से मिट्टी डालने का है या कि मनरेगा में मजदूरों के द्वारा मिट्टी काट कर डालना है। वहीं मनरेगा मजदूरों ने कहा कि हम लोग अभी कई माह से बैठे हुए हैं ।हम लोगों का रोजगार नहीं चल रहा है और अगर सड़क पर मिट्टी ट्रैक्टर के द्वारा डाला जाएगा तो हम लोगों का रोजी-रोटी कैसे चलेगा।
वार्ड नंबर 3 के ग्रामीण ज्योतिष विश्वास ,संतोष विश्वास,, रवि कुमार, जयप्रकाश विश्वास, विद्यानंद विश्वास ,कन्हैया एवं वार्ड नंबर 6 के सुखदेव विश्वास, परमानंद विश्वास, मिथिलेश कुमार ,तिनकोरी विश्वास, आदि ने सरकार से जांच की मांग की है। सड़क निर्माण के संदर्भ में वार्ड नंबर तीन के वार्ड सदस्य अमित कुमार ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के द्वारा यह कार्य हो रहा है योजना खुल चुकी है,लेकिन अभी बोर्ड नहीं लगा है। वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य से कई बार बात करने की कोशिश की गई लेकिन हो नहीं सकी। पंचायत रोजगार सेवक किशोर कुमार मंडल ने बताया कि वार्ड नंबर 6 में खोजना नहीं खुला है। वार्ड नंबर तीन में समिति सदस्य के द्वारा कार्य किया जा रहा है। पंचायत मुखिया राजेश कुमार विश्वास ने बताया कि वार्ड नंबर तीन एवं वार्ड नंबर 6 में योजना चालू होने की मुझे जानकारी नहीं है। मुझे योजना संबंधी कोई भी अप्रूवल नहीं लिया गया है।



