भारत-नेपाल सीमा पर नागरिक टीम ने SSB को हराकर जीता ‘बॉर्डर यूनिटी कप’, 4 जनवरी को निकलेगी तिरंगा यात्रा

प्रिंस कुमार, अररिया: भारत-नेपाल सीमा पर आपसी सौहार्द और मित्रता को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को एसएसबी 56वीं बटालियन की ओर से आयोजित ‘बॉर्डर यूनिटी कप’ क्रिकेट मैच में नागरिक एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएसबी की टीम को 38 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

जोगबनी के सामाजिक कार्यकर्ता राहुल चौधरी के नेतृत्व में बल्लेबाजी करने उतरी नागरिक टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसबी की टीम, जिसका नेतृत्व कमांडेंट शाश्वत कुमार कर रहे थे, 13 ओवर में केवल 70 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच के समापन पर एसएसबी के डीआईजी विवेक कुमार माथुर ने विजेता कप्तान राहुल चौधरी को ट्रॉफी प्रदान की और दोनों टीमों के खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना की।

इस अवसर पर कमांडेंट शाश्वत कुमार ने आगामी 4 जनवरी को जोगबनी बॉर्डर से जोगबनी थाना तक विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने की घोषणा की और क्षेत्रवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की। मैच में एसएसबी के अधिकारी और जवानों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को और बढ़ाया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon