समाजसेवी संजय स्वर्णकार के निधन पर मारवाड़ी धर्मशाला में श्रध्दांजलि सभा आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : शहर के जाने माने चर्चित व्यक्तित्व वैश्य समाज की एकता के लिए सतत चिंतित समाजसेवी संजय स्वर्णकार के निधन पर बुधवार को श्रीनिवास स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिल्ड्रन स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सुंदर साह ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन भगवान जी पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन बजरंग गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रमुख लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित का भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष मोहन साह,व्यापार संघ के अर्जुन चौधरी, भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष वैश्य नेता नीरज गुप्ता, इवनिंग कॉलेज के प्रोफेसर राजकुमार झा, आयकर अधिवक्ता संतोष दत्ता, विभूति चंद्र युगल, प्रो महेंद्र यादव ने ने बारी-बारी से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि संजय स्वर्णकार सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे।

उन्होंने समाज हित में अनेक काम किया। जिसके कारण आज लोग उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन कर रहा है। वह राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े रहे वही वैश्य समाज की एकता व सुरक्षा के लिए दिन रात चिंतित रहे।बेबाक निर्भीक एवं निडर व्यक्तित्व के धनी थे।जीवन के अल्प समय में उन्होंने अपने पारिवारिक व्यापार को ऊंचाई प्रदान की। वही समाज के हर तबके को अपना मानते हुए सबों की सेवा की। वह इतने साहसी थे कि किसी के सामने अपनी बातों को निर्भीकता पूर्वक व निडरता पूर्वक रखते थे। महावीर चौक सहित बाजार के सभी व्यवसायियों से सहानुभूति रखते थे क्योंकि वह हर किसी के सुख दुख में शामिल रहकर उन्हें सहयोग एवं सहायता प्रदान करते रहे।उनका अल्प समय में जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई निकट विश्व में संभव नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि संजय स्वर्णकार के द्वारा किए गए कार्य को स्मरण करने एवं अमर बनाने के लिए प्रतिवर्ष उनके याद में कार्यक्रम का आयोजन हो ताकि आने वाली पीढी उनसे प्रेरणा ले सकें।वही दिल्ली के पत्रकार सुशील कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संजय स्वर्णकार अपने मित्र मंडली में सबों को जीवन पर्यंत हंसाते रहे और आज हम लोगों को रोता हुआ छोड़कर चला गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता सुशील प्रसाद,भाजपा नेता राजीव रंजन शाह, प्रोफेसर विश्वनाथ स्वर्णकार, पप्पू ठाकुर,पिटू गुप्ता,रमेश पासवान, छोटू , ऋषभ,नीतिश दहलान, करीबी मित्र पत्रकार संजय सोनी, सुभाष झा, राजन कुमार, कुंदन सिंह एवं साहित्यकार शैलेन्द्र शैली ने शोक संवेदना व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon