पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में 5 जनवरी 2026, सोमवार को आपसी भाईचारे और खेल भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।
यह खेल प्रतियोगिता भोला पासवान शास्त्री क्रीड़ागन, पूर्णिया कॉलेज परिसर में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है ताकि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जा सके।
थाना प्रशासन का कहना है कि इस तरह के खेल आयोजनों से समाज में सकारात्मक संवाद, सहयोग और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है, वहीं युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ने में भी मदद मिलती है।
TAGGED:PURNIA NEWS



