फटाखा फोड़ने के विवाद में जमकर हुई मारपीट, मामला दर्ज

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सदर थाना क्षेत्र के भेडधरी, वार्ड नंबर – 25 में फटाखा फोड़ने के विवाद को लेकर हुए मारपीट का मामला सामने आया है। घायल प्रशांत कुमार पांडेय ने सदर थाना में आवेदन देकर नामजद लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज व सोने का मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने बताया कि 20 नवम्बर की रात लगभग 8 बजे उसके ही रिश्तेदार संतोष पांडेय, सुनील पांडेय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपित उसके आंगन में पटाखा फेंक रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी बुरी तरह धक्का देकर घायल कर दिया गया। वही दोनों बच्चों को भी उठाकर पटकने का आरोप लगाया गया है। सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon