PURNIA NEWS: गैस पर चाय बनाते समय लगी आग, तीन परिवारों का घर जलकर राख — हजारों की संपत्ति नष्ट

पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS अमौर प्रखंड के अमर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में गुरुवार की सुबह गैस पर चाय बनाते समय अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन परिवारों — सुरेश ठाकुर, नरेश ठाकुर एवं शंकर ठाकुर (पिता-रामदेव ठाकुर) — के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में घरों में रखे कपड़े, जेवरात, नगद रुपए, अनाज सहित एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और बाल्टी के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारण तीनों परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ितों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजे की मांग की है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon