कोसी के दियारा क्षेत्र फरकिया में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन

सहरसा, अजय कुमा : कोसी तटबंध के अंदर सिटी हॉस्पिटल द्वारा रविवार को सलखुआ प्रखंड के धाप बाजार में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों की मुफ्त जांच कर आवश्यक दवा भी दी गयी। इस दौरान अस्पताल के डायरेक्टर विभूति कुमार ने लोगों से इस ठंड में बेवजह घर से नही निकलने की सलाह दी। कहा कि खासकर वृद्ध और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिटी हाॅस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया है। इसमें विभिन्न प्रकार के मरीजों की जांच कर नि: शुल्क दवा भी दी गयी है। शिविर में लगभग पांच सौ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी। शिविर में डॉ फैज आलम सहित दर्ज़नो कर्मी मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon