युवा शक्ति के संग संवाद में दिखी नई दिशा की झलक, मीरगंज में मंत्री लेशी सिंह ने बढ़ाया उत्साह

पूर्णिया: मीरगंज नगर पंचायत में आयोजित “उन्नति के 20 साल – युवा संवाद” कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने युवाओं को समाज और संगठन के विकास का अहम स्तंभ बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवा सबसे मजबूत कड़ी हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिलते ही वे परिवर्तन की धारा को आगे बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीतीश पटेल, प्रमंडल प्रभारी हीरालाल राही, जिला प्रभारी रूपेश कुमार गुलटेन, जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजू कुमार मंडल, धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष रिशव महतो, के० नगर प्रखंड अध्यक्ष मो० दाऊद अलम सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उमड़ी युवा भीड़ ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी बदलाव के लिए तैयार है और अपने क्षेत्र की उन्नति में भागीदारी निभाने को तत्पर है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon