भवानीपुर में सजेगा प्रभु श्री श्याम का भव्य दरबार, कोलकाता से पहुंचेंगे भजन गायक

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर नगर पंचायत स्थित अग्रसेन भवन में 14 फरवरी को नौवां श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री श्याम परिवार के सदस्य पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस वर्ष का महोत्सव पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य और विशाल स्वरूप में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

महोत्सव के अवसर पर सुबह विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर भव्य ज्योत प्रज्ज्वलन, छप्पन भोग और सवामणी का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। महोत्सव में कोलकाता से प्रसिद्ध भजन गायक पारस बरड़िया, राहुल गहरवार एवं आयुष कवाटिया अपनी प्रस्तुति देंगे।

भजन संध्या में श्याम भक्तों के लिए भक्तिमय वातावरण तैयार किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम परिवार भवानीपुर के सभी सदस्य जुटे हुए हैं और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर प्रभु श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon