भवानीपुर में सजेगा प्रभु श्री श्याम का भव्य दरबार , कलकत्ता से पहुंचेंगे भजन गायक
पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर नगर पंचायत के अग्रसेन भवन में श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन 14 फरवरी को किया जायेगा। इसको लेकर श्याम परिवार के सभी सदस्य जी-जान से तैयारियों में जुट गए हैं। 9वी श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव में इस बार कलकत्ता से मशहूर भजन गायक पधारेंगे।
श्याम परिवार के सदस्यों ने इस बार का आयोजन अन्य बर्षो से भव्य और विशाल होगा। सदस्यों ने बताया कि श्याम महोत्सव के दौरान सुबह में विशाल निशान यात्रा निकाली जायेगी। जबकि आयोजन स्थल पर भव्य जोत और छप्पन भोग के साथ सवामणी लगाया जायेगा।

इसके अलावे आयोजक श्री श्याम परिवार के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाले श्याम फाल्गुन महोत्सव में कलकत्ता के मशहूर भजन गायक पारस बरड़िया, राहुल गहरवार और आयुष कवाटिया हिस्सा लेंगे। आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम परिवार भवानीपुर के सभी सदस्य जोड़-शोर से लग गए हैं।