भवानीपुर के असकतिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य उद्घाटन, विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत अंतर्गत असकतिया गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन रुपौली के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल एवं पूर्व समिति सदस्य ललन राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत विधायक एवं पूर्व समिति सदस्य ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।

ग्रामीण स्तर पर इस तरह के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सरकार भी खेल और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं पूर्व समिति सदस्य ललन राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वे नशा व गलत दिशा से दूर रहते हैं। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon