मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भवानीपुर में निकली भव्य कलश यात्रा

पूर्णिया: भवानीपुर नगर पंचायत स्थित माँ दुर्गा-भवानी एग्रोटेक राइस मिल में स्थापित मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भवानीपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। समाजसेवी झकस साह, शंकर साह एवं अनिल साह के द्वारा निर्मित भव्य व नयनाभिराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में नगर पंचायत के सवा सौ कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश उठाने का काम किया। अति प्राचीन भवनदेवी मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा भवानीपुर बाजार के सभी मार्गो से गुजड़ते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचा।

भवनदेवी मंदिर से निकली कलश यात्रा में शामिल हजरों लोगों के द्वारा लगाये जा रहे जय श्रीराम, जय हनुमान के गगनभेदी नारों से समूचा भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान बना रहा। निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत के अलग-अलग जगहों पर शर्बत एवं ठंढे पानी की व्यवस्था लोगों के द्वारा किया गया था। इस दौरान समूचे भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय एवं आध्यत्मिक बना रहा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon