एकादशी को श्याम परिवार द्वारा भव्य निशान यात्रा का आयोजन

सहरसा,अजय कुमार : पौष शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी मंगलवार को श्याम परिवार द्वारा एक भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुरवाड़ी स्थित महिला सत्संग भवन से ५१ निशान बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित श्याम मंदिर में चढ़ाए गए।इस भव्य निशान यात्रा में श्रवण खेतान, मंटू भीमसेरिया, विपुल दहलान, गोपाल दहलान, राहुल श्रीवास्तव, आनंद अग्रवाल, आनंद भीमसेरिया, आयुष भीमसेरिया, राज अग्रवाल, संजय मस्कर, रोहित तुलस्यान, बबलू, निशा अग्रवाल, पूजा दहलान, नेहा सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी भक्तों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ बाबा के मंदिर में निशान यात्रा के साथ बाबा को निशान चढ़ाया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तों ने बाबा श्याम की जयकारे लगाए और उनके चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। श्याम परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया।

श्री श्याम बाबा के भक्तों ने इस अवसर पर कहा कि बाबा की कृपा से ही यह कार्यक्रम इतने अच्छे से संपन्न हुआ। उन्होंने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी श्याम परिवार इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।वही जिन भक्तों को भी बाबा का निशान चढ़ाना है। वे हर एकादशी को इस नंबर पर संपर्क करके अपना निशान बुक कर सकते हैं।रोहित तुलस्यान 70042 10961 अगली तारीख इसी नंबर पर बता दी जाएगी।साथ ही आज संध्या सात बजे से बाबा के मंदिर में ताली कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। सभी श्रद्धालु बाबा के भजनों से बाबा को रिझाते हैं। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।श्याम परिवार ने सभी के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon