शिक्षक दिवस पर ब्रिलिएंट क्लासेस व क्रिएटिव कोचिंग में हुआ भव्य कार्यक्रम, विधायक खेमका हुए शामिल

पूर्णिया: शिक्षक दिवस के अवसर पर खुश्कीबाग स्थित ब्रिलिएंट क्लासेस और बेलोरी स्थित क्रिएटिव कोचिंग संस्थानों में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक विजय खेमका ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए उन्हें महान शिक्षाविद और विचारक बताया। उन्होंने समाजवादी नेता स्व. जगदेव प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और भाषण के जरिए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक खेमका ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सच्ची पूंजी है और शिक्षक उसके सच्चे मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से मेहनत कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया और भरोसा जताया कि आज के छात्र कल के विकसित भारत के निर्माता बनेंगे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon